Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गांव के विकास के तरीकों पर विचार जरूरी : मोदी

Published

on

नई-दिल्ली,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी,राष्ट्रीय,महात्मा-गांधी,सम्मान,शिक्षित

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अब गांवों के विकास के तरीके पर विचार करने की जरूरत है। मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस से संबंधित सम्मेलन में कहा, “महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत गांवों में बसता है। हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने गांवों का विकास कैसे करें।”

उन्होंने कहा, “हमारे गांवों के प्रति ‘गौरव’ और ‘सम्मान’ का दृष्टिकोण होना चाहिए। हमें अपने गांवों पर गर्व महसूस करना चाहिए।” मोदी ने कहा कि किसी भी गांव में बसने वाले लोग बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने कहा, “हमें यह सोचना चाहिए कि हम अगले पांच सालों में अपने गांवों के लिए क्या उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।”

शिक्षा पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, “बीच में स्कूल छोड़ देने के विषय में हमें चिंतित होना चाहिए। गांव में बच्चों का बीच में पढ़ाई छोड़ देना, हमारे लिए चिंता का विषय है। हर किसी को शिक्षित होना चाहिए।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending