Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्रिस मार्टिन ने दिल्ली के कैफे में गाया गाना

Published

on

नई दिल्ली,संगीत बैंड कोल्डप्ले,गायक क्रिस मार्टिन,डेल्ही समर हाउस कैफे,मार्टिन ग्लोबल पॉवर्टी,ऑल इंडिया बकचोद

Loading

नई दिल्ली | संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने डेल्ही समर हाउस कैफे में गीतों और आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्टिन ग्लोबल पॉवर्टी प्रोजेक्ट के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हैं, जो स्थानीय समुदायों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का एक वैश्विक कार्यक्रम है। मार्टिन ने अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ कैफै का दौरा किया, जहां उनके साथ संगीतकार विशाल ददलानी, रघु दीक्षित और हास्य कलाकार समूह ऑल इंडिया बकचोद (एबीसी) के सदस्य भी मौजूद थे।

रघु ने ट्विटर पर लिखा, “साल की सबसे बेहतरीन रात। आज मैंने क्रिस मार्टिन को सुना और उनके लिए गिटार बजाया।” ददलानी ने हालांकि ट्विटर पर खुलासा किया कि यह कोई योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने लिखा, “यह कोई कार्यक्रम नहीं था। हम साथ रात्रिभोज पर गए थे और मार्टिन ने कहा कि चलो, कुछ गाना-बजाना हो जाए।” समर हाउस कैफे के प्रबंधक मनीष ने कहा कि उन्होंने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था। मार्टिन ने वहां कुछ गाने गाए।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending