Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल ने कसा तंज, जवाब दें ओबामा के दोस्त मोदी

Published

on

राजधानी,भाजपा,आम-आदमी-पार्टी,बराक-ओबामा,मोदी,महात्मा-गांधी

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की उस टिप्पणी का जवाब देना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में धार्मिक भेदभाव बढ़ा है।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे ख्याल से इसका जवाब तो श्रीमान मोदी देंगे। वे अच्छे दोस्त हैं’। उल्लेखनीय है कि ओबामा ने गुरुवार को कहा था कि भारत में पिछले कुछ सालों में धार्मिक असहनशीलता बढ़ी है और अगर आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो उन्हें धक्का पहुंचता।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending