Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के निधन से सोनिया गांधी और सुरेश प्रभु दुखी

Published

on

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, अनिल दवे, भाजपा, बड़नगर

Loading

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल दवे के निधन पर शोक जताया। दवे का उनके आधिकारिक निवास पर निधन हो गया। हालांकि, अभी उनके निधन के सही समय का पता नहीं चल पाया है। गुरुवार सुबह 7.30 बजे जब उनके स्टाफ उन्हें जगाने गए तो उनके निधन का पता चला।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, अनिल दवे, भाजपा, बड़नगर

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, “मेरे सहयोगी अनिल माधव दवे जी के अचानक निधन की खबर सुनकर दुखी और सकते में हूं।”केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “मेरे सहयोगी अनिल माधव दवे के निधन की खबर सुनकर सकते में हूं। बहुत दुखी हूं।”

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि दिवंगत नेता सज्जनता की एक उम्दा परिभाषा थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैं उनके मुस्कुराते हुए व्यक्तित्व को हमेशा याद रखूंगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, “यह अविश्वसनीय है कि हमेशा मुस्कुराने वाले, प्यारे और दिल से युवा साथी अनिल माधव दवे जी अब हमारे बीच नहीं हैं।”

दवे की पारिवारिक मित्र मीना अग्रवाल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “उनके पार्थिव शरीर को इंदौर ले जाया जाएगा।” मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद दवे ने छह जुलाई 2016 को पर्यावरण मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनका जन्म मध्य प्रदेश के बड़नगर में हुआ था। वह 2009 से राज्यसभा सांसद थे।

विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखे जाएंगे दवे : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दवे को उनके विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखा जाएगा। सोनिया ने एक बयान में कहा, “उनके अचानक निधन से सदमे में हूं।”

सोनिया ने कहा, “दवे एक मृदुभाषी और विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति थे। उन्हें अपने विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखा जाएगा।”सोनिया ने दवे के परिवार, प्रशंसकों और समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। दवे का नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर निधन हो गया था। इस घटना का सुबह करीब 7.30 बजे पता चला, जब उनके कर्मचारियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। दवे की पारिवारिक मित्र मीना अग्रवाल ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “उनके पार्थिव शरीर को इंदौर ले जाया जाएगा।”

मध्यप्रदेश के बड़नगर में जन्मे दवे 2009 से राज्यसभा सदस्य थे। उन्होंने छह जुलाई, 2016 को केंद्र में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली थी।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending