Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

जापान की राजकुमारी ने दिया गरीब प्रेमी को दिल, शादी करने को छोड़ेंगी शाही परिवार

Published

on

जापान, प्रेमी, शाही परिवार, राजकुमारी

Loading

टोक्‍यो। जापान राजघराने की सदस्य राजकुमारी माको एक आम व्यक्ति से शादी करने का मन बना चुकी है। इसके लिए वह अपने शाही शानोशौकत और आरामदेह जीवन को छोड़ने को भी तैयार हो गई हैं।

जापान, प्रेमी, शाही परिवार

यह कोई फि‍ल्‍मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। सम्राट अकीहीटो की पोती 25 वर्षीय माको, की कोमुरो नाम के एक आम युवक से शादी करने जा रही हैं। वह एक कानून फर्म में काम करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन पांच साल पहले साल 2012 में टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। प्‍यार में पड़ने के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। कोमुरो जापान के टूरिस्टों को प्रमोट करने के लिए ‘प्रिंस ऑफ द सी’ (समुद्र के राजकुमार) के रूप में भी काम कर चुके हैं।

राजकुमारी को छोड़नी होगी शाही शानोशौकत

जापान के शाही कानून के मुताबिक, आम व्यक्ति से शादी करने के बाद राजकुमारी को परिवार छोड़ना होगा। साथ ही उन्‍हें एक आम नागरिक के रूप में जीवन बिताना होगा। इस बारे में सबसे पहले लोकल मीडिया में चर्चा हुई थी, जिसके बाद शाही परिवार पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।

कोमुरो ने साधी चुप्‍पी

राजकुमार से शादी की चर्चा के बाद वहां के लोगों ने कोमुरो को जानने में काफी रुचि दिखाई। उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए कई लोग उनके फर्म पहुंचे। इस दौरान अपने सगाई के बारे में कोमुरो ने कहा, वह इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। सही समय आने पर वह बोलेंगे। शाही परिवार में 19 सदस्य हैं, जिसमें 14 महिला हैं। एडिशन डॉट सीएनएन डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, शाही परिवार ने शादी की पुष्टि की है। परिवार का कहना है कि राजकुमारी की सगाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

साम्राज्य को लेकर चिंता

माको की शादी की खबर के बाद लोगों में शाही परिवार के साम्राज्य को लेकर चिंता सताने लगी है कि यह आगे कैसे चलेगा। बता दें कि पिछले साल 82 साल के सम्राट अकीहीटो ने कहा था कि बढ़ती उम्र उनके शासन करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा था, मेरा स्वास्थ्य धीरे-धीरे गिर रहा है। यह मुझे मेरी ड्यूटी को पूरा करने में परेशानी खड़ी कर सकती है। इसके बाद से यह बहस छिड़ गई है कि शाही परिवार का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा और कैसे शासन चलेगा।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending