Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किशोरों का खून निकाल रहा था, पुलिस ने दबोचा

Published

on

कोतवाली पुलिस, नाबालिग, खून, हास्पिटल

Loading

पीलीभीत। शहर की कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शख्स को रंगे हाथों एक मकान से एक नाबालिग लड़के का खून निकालते पकड़ा है, जबकि एक और नाबालिग लड़के का भी खून निकालने की तैयारी थी। इसके लिए उपकरण और सामान भी पास रखा हुआ था। वहीं, मौजूद आरोपित का एक साथी छत से कूदकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को शहर कोतवाल देशपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक मकान में अवैध रूप से कुछ लोग खून निकालने का गंदा कारोबार करते हैं। इस समय भी दो बच्चों का खून निकालने की तैयारी की जा रही है।

कोतवाल देशपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मार दिया। उस समय मकान मालिक जाकिर एक किशोर उम्र के लड़के का खून निकाल रहा था।

दूसरे किशोर का भी खून निकालने का सामान वहीं रखा था। पुलिस ने जाकिर को दबोच लिया, लेकिन उसका एक साथी छत के सहारे कूद कर फरार होने में सफल हो गया।

मामले का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि आरोपित शहर के नामचीन एसएस हॉस्पिटल का प्रमुख कर्मचारी है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में सामने आया है कि जिसका खून निकाला जा रहा था उससे 500 रुपये में लेकर दूसरे को 1000 रुपये में बेचना था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं सामने आई है। इस घृणित कार्य में बड़ा गिरोह कार्य कर रहा है। आरोपित ने कई साथियों के नाम भी कबूले हैं।

आरोपित जाकिर ने जो छह साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं, वे भी किसी न किसी हास्पिटल या जाँच केन्द्रों से जुड़़े है। हालाँकि अभी यह साफ नहीं हैं कि इस खून निकालने के धंधे के तार हॉस्पिटल या जाँच केन्द्रों के मालिकों से जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस आरोपित के कबूलनामे के आधार पर जाँच को आगे बढ़ाकर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending