Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

काले धन का अब तक कोई पता नहीं : मरांडी

Published

on

Loading

रांची| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाने का वादा तो किया, लेकिन अब तक कालेधन का पता नहीं चल पाया है। झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के अध्यक्ष मरांडी ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को एक चायवाला बताते हैं और एक व्यवसायी तो फायदे के लिए कुछ भी बेच सकता है।” मरांडी ने कहा, ” मोदी कहते हैं कि वह कालाधन वापस लाएंगे, लेकिन अब तक तो किसी रकम का पता तक नहीं चल पाया है।”

मरांडी ने सवाल उठाया, “झारखंड चुनाव के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सभी होर्डिग, समाचार पत्रों, समाचार चैनलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुक कर लिया गया है। ये सारा रुपया कहां से आ रहा है?” मरांडी ने साल 2006 में भाजपा से अलग होने के बाद अपनी अलग पार्टी झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक का गठन किया था। साल 2009 में जेवीएम-पी ने कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और 11 सीटें जीती थीं। इस बार जेवीएम-पी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर 80 में से 73 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

मरांडी ने मोदी के झारखंड में वंशवाद के खात्मे वाले आग्रह को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यही वह पार्टी है, जिसने 2009 चुनावों के बाद जेएमएम के शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन को उप मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा, “जब भाजपा खुद ही पिता-पुत्र को प्रोत्साहन और समर्थन देती है, तो वंशवाद के खात्मे की बात कैसे कर सकती है?”

मरांडी ने कहा, “भ्रष्टाचार उन्मूलन के अलावा मेरी पार्टी का एजेंडा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सलवाद से निपटने के मुद्दे पर ध्यान देना होगा।” झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में आयोजित किए गए हैं। तीसरे चरण का मतदान नौ दिसंबर को होना है। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending