Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

झारखंड: नौकरानी को प्रताड़ित करने की आरोपी निलंबित BJP नेत्री गिरफ़्तार

Published

on

Loading

रांची। झारखंड में अपनी घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेत्री और पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने करीब 8 साल से पात्रा परिवार के लिए काम कर रही झारखंड की एक विकलांग आदिवासी महिला को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था और सालों से लगातार उसपर अत्याचार कर रही थीं।

निलंबित नेत्री के खिलाफ मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था जिसके बाद अब रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सीमा पात्रा को कस्टडी में ले लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

29 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि सीमा पात्रा ने पहले उसे गरम तवे से जलाया, फिर लोहे के रॉड से उसके दांत तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया।

क्रूरता की इंतहा यहीं ख़त्म नहीं हुई सीमा पात्रा ने इस युवती को जीभ से पेशाब चाटने पर भी मजबूर किया। पीड़िता ने आगे बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है बल्कि जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया गया। सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़वाने में मदद की। फिलहाल रांची के रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है। सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending