Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं : शिवसेना

Published

on

राजग,  शिवसेना, केंद्र सरकार, जम्मू एवं कश्मीर,

Loading

मुंबईराजग की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जम्मू एवं कश्मीर में बिगड़ते हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।

राजग,  शिवसेना, केंद्र सरकार, जम्मू एवं कश्मीर,

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा, “जो कुछ घट रहा है, वह बहुत गंभीर है। यह बहुत दुखद है।”

राउत ने यहां मीडिया से कहा, “हमारा देश बड़ा है और फिर भी ये सारी चीजें घट रही हैं। यह हमारे लिए ठीक नहीं है। एक राष्ट्र के रूप में हमें कुछ निर्णय लेना है।

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर जो कुछ हो रहा है, उस पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।”

शिवसेना की यह मांग ऐसे समय में सामने आई है, जब पाकिस्तान की एक बॉर्डर एक्शन टीम ने सोमवार को दो भारतीय सैनिकों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया है, और राज्य में हिंसा का दौर पहले से जारी है।

शिवसेना महाराष्ट्र में भी भाजपा की गठबंधन सहयोगी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending