Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा सांसद को ‘हनीट्रैप’ करने वाली महिला हिरासत में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ‘हनीट्रैप’ के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के.सी.पटेल को फंसाया और साथ ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने भाजपा सांसद को अपने झांसे में लेने वाली महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।” महिला को दिल्ली से सटे इंदिरापुरम स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला पैसे ऐंठने के लिए कई अन्य राजनीतिज्ञों तथा कारोबारियों पर इसी तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी है। बता दें कि सांसद ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि धन ऐंठने वाले एक गिरोह का संचालन यह महिला कर रही है, जो उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने घर पर ले गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “के. सी. पटेल ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें अपने आवास पर पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर पिलाई और जब वह बेहोश हो गए, तो आपत्तिजनक हालत में उनकी तस्वीरें उतार लीं। इसके बाद वह वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देने लगी। महिला ने सांसद से पांच करोड़ रुपये की रकम की मांग की है।”

इससे पहले, महिला ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत में न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला इससे पहले कुछ कारोबारी तथा हरियाणा के एक वरिष्ठ राजनेता सहित कम से कम 15 लोगों से पैसे ऐंठ चुकी है।”

सांसद पटेल ने कहा कि महिला मदद मांगने के लिए उनके पास आई थी, लेकिन बाद में जब महिला ने वीडियो क्लिप दिखाते हुए रकम की मांग की, तब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया गया है।

पुलिस ने महिला तथा उसके गिरोह के खिलाफ उगाही करने का मामला दर्ज किया है। महिला द्वारा सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने के बाद पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि महिला ने पटेल पर आरोप लगाया कि उन्होंने तीन मार्च को उन्हें अपने आधिकारिक निवास पर रात के भोजन के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी कहा है कि पटेल ने विभिन्न मौकों पर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला के आरोप के मुताबिक, सांसद ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस के पास गर्इं तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने दावा किया वह दिल्ली पुलिस के पास गईं थीं, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया।

महिला ने कहा, “पटेल ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुझे सबूत के रूप में एक सीडी बनानी पड़ी, ताकि वह मुझे धमकी देना बंद करे। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से इनकार करने के बाद मैंने अदालत की शरण ली।”

पटेल ने इन आरोपों को बकवास करार दिया। पुलिस ने कहा कि महिला पैसे ऐंठने के लिए कई अन्य राजनीतिज्ञों के खिलाफ पहले इसी तरह के आरोप लगा चुकी है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending