मुख्य समाचार
कश्मीर 45 दिनों के कर्फ्यू, बंद से त्रस्त
श्रीनगर| सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक किशोर की मौत हो जाने के एक दिन बाद प्रशासन ने पूरे श्रीनगर शहर में सोमवार को कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा, “बिना किसी ढील के सोमवार को श्रीनगर में कर्फ्यू जारी रहेगा।”
कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, पम्पोर, बड़गाम, सोपोर, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, आवंतीपोरा और कैमोह शहर में सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।
मालाराता इलाके में रविवार शाम सुरक्षा बलों के साथ झड़प में इरफान अहमद (17) की मौत हो गई थी। वह पुराने श्रीनगर शहर के फतह कदाल इलाके का रहने वाला था। अहमद की छाती में अश्रु गैस का एक गोला लगा था। डॉक्टरों के अनुसार, उसे अस्पताल में मृत लाया गया था। इस किशोर की मौत के साथ घाटी में उपद्रव के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
अलगाववादियों ने चल रहे बंद की अवधि पहले ही 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एक शीर्ष आतंकी के मारे जाने के एक दिन बाद गत नौ जुलाई से अधिकारिक रूप से लागू कर्फ्यू और अलगाववादियों के बंद के आह्वान से कश्मीर घाटी पंगु बन गई है।
जम्मू एवं कश्मीर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और असुरक्षा की आम भावना के कारण तेल टैंकर मालिक संघ और ट्रक मालिक संघ ने घाटी के लिए ईंधन और खाद्य सामग्री नहीं ढोने का फैसला किया है।
प्रशासन इस बात पर कायम है कि बिना किसी पुन: प्राप्ति के घाटी में कम से कम दो महीने के लिए वस्तुओं के पर्याप्त भंडार हैं। अगर मसला जल्द हल नहीं हुआ तो बाहर से वस्तुओं की आपूर्ति बंद होने के कारण बंदरगााहविहीन घाटी में आम कश्मीरी बुरी तरह प्रभावित होंगे।
नेशनल
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी
बागलकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। मोदी का विजन क्लियर है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए दिन रात काम करना पड़ता है। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप थ्री इकॉनोमी बने।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाएं। हम भारत को स्किल सेंटर बनाएंगे। ये संकल्प वैकेशन गुजारने वाले पूरा नहीं कर सकते, मौज मस्ती में जिंदगी गुजारने वाले ये काम पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए तो विजन चाहिए और विजन के लिए जिंदगी चाहिए खपाने के लिए। जब विजन के लिए जीवन खपाते हैं और जब एक लक्ष्य को लेकर 24×7 दिन रात काम करते हैं तब जाकर के संकल्प सिद्ध होते हैं इसलिए मोदी का विजन भी क्लियर हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस का एक मात्र काम सरकार में रहते हुए देश को लूटना है, उसे क्या आप इतने बड़े देश की जिम्मेदारी दे सकते हैं? पीएम मोदी ने जनसभा से पूरा कि जिस कांग्रेस का इतिहास देश को लूटने का रहा है क्या ऐसी कांग्रेस के हाथ में अब हम इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या? कांग्रेस ने 60 साल के अपने शासन में जो उनकी पहचान बनी है वो उनके पापों के कारण बनी है। कांग्रेस पार्टी ने यहां कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना दिया है।
पीएम ने कहा कि इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया। हालत ये हो गई है कि विधायकों मिलने वाली विधायक निधि का पैसा तक समय से नहीं मिल पा रहा है। यहां के सरकारी कर्मचारी मैं आपको अंदर की बात बताता हूं क्योंकि भारत सरकार के पास इनकी अंदरूनी जानकारियां होती हैं। मैं आपको चेतावनी और चौकाना चाहता हूं कि वो दिन दूर नहीं है जब कर्नाटक सरकार यहां के सरकारी मुलाजिमों को पैमेंट तक नहीं दे पाएगी। आपके बच्चे भूखे मर जाएं, ऐसे स्थिति ये लोग पैदा करके रखेंगे।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत