Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Published

on

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र, दिवंगत विधायक मोहम्मद इरफान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माता प्रसाद पांडेय

Loading

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र, दिवंगत विधायक मोहम्मद इरफान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माता प्रसाद पांडेय

up assembly

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार को आरंभ हो गया। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक मोहम्मद इरफान के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विधायक के निधन पर सदन में गहरा दुख व्यक्त किया। विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे जैसे ही शुरू हुई विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके मोहम्मद इरफान के निधन के बारे में सदन को जानकारी दी।

इसके बाद सदन के नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोहम्मद इरफान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इरफान की मौत 10 मार्च, 2016 को एक सड़क हादसे में हुई थी। वह अपने इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से सदन ने एक युवा और कर्मठ नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर ने मोहम्मद इरफान के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी की तरफ से उनके निधन पर एक शोक संदेश भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद इरफान बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए थे।

विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता सुरेश खन्ना, कांग्रेस विधयक दल के नेता प्रदीप माथुर और राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता दलबीर सिंह ने भी अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से मोहम्मद इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया। मंत्री आजम खां ने मोहम्मद इरफान के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसा कहा जा रहा था कि इरफान उनके विरोधी थे, लेकिन मैं सदन को बताना चाहता हूं कि उनके जैसा इंसान मिलना काफी कठिन है। वह एक ऐसे शख्स थे जो सबका सम्मान करते थे।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending