Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का त्रिपुरा में शानदार स्वागत

Published

on

ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई, जिम्नास्ट दीपा कर्माकर, त्रिपुरा में शानदार स्वागत

Loading

ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई, जिम्नास्ट दीपा कर्माकर, त्रिपुरा में शानदार स्वागत

deepa karmakar

अगरतला| ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट खिलाड़ी दीपा कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को शानदार स्वागत किया। अगरतला हवाईअड्डे पर हजारों की तादाद में प्रशंसक, अधिकारी, शुभचिंतक दीपा और उनके कोच बिशेश्वर नंदी को लेने पहुंचे थे। दीपा के स्वागत में हजारों दो पाहिया वाहनों ने सड़कों को घेर लिया था।

दीपा ने अपने स्वागत समारोह में कहा, “आने वाले एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए बेहद मेहनत करूंगी। मैं भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।” दीपा कर्माकर ओलम्पिक में 52 साल बाद क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट हैं। दीपा कर्माकर ने कहा, “मैं और खुश होती अगर मैं रियो ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीत पाती। मैं टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए पूरा जी जान लगा दूंगी।”

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending