Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल, बसपा से निष्कासित

Published

on

ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल, बसपा से निष्कासित, बसपा महासचिव सतीश मिश्र

Loading

ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल, बसपा से निष्कासित, बसपा महासचिव सतीश मिश्र

brijesh pathak

लखनऊ| बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बसपा के लिए इसे एक झटका माना जा रहा है। बसपा ने हालांकि पाठक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही एक बयान जारी कर उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक की बर्खास्तगी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। मिश्रा के बयान के कुछ घंटे बाद ही ब्रजेश पाठक दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और अरुण सिंह भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद पाठक मायावती के करीबी माने जाते रहे हैं। आगरा में रविवार को हुई मायावती की रैली के वह मीडिया संयोजक भी थे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य व आर. के . चौधरी जैसे नेता भी मायावती का साथ छोड़ चुके हैं।

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending