Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कलाम के सम्मान में बिहार के स्कूल बंद

Published

on

Loading

पटना| महान वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सम्मान में मंगलवार को बिहार के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहे। इस संबंध में राज्य शिक्षा विभाग की ओर से एक निर्देश जारी हुआ था। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आऱ क़े महाजन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। कई विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कलाम को श्रद्घांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कलाम के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “बिहार कलाम के दिल के करीब था। कलाम कई बार बिहार आए और मार्गदर्शन करते रहे। उनका निधन बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनका किशनगंज जाने का भी कार्यक्रम था।

वहीं, कलाम के आकस्मिक निधन के कारण मंगलवार को होने वाले बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की तारीख बाद में तय की जाएगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending