नेशनल
कर्ज और सूदखोरों से तंग 2 किसानों ने खुदकुशी की
सागर/छतरपुर। मध्य प्रदेश में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर किसानों की खुदकुशी का सिलसिला बुंदेलखंड में भी शुरू हो गया है। इस इलाके में बुधवार को दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह राज्य में 10 दिन में खुदकुशी करने वाले किसानों की संख्या 17 हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को खिमलासा थाने के बसहरी निवासी गुलई कुर्मी (50) ने सूदखोर से परेशान होकर महुए के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वह सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। इसमें सूदखोर से कर्ज और उसके द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है।
बीना क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) आर एस परमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि गुलई नामक किसान अपने घर से खेत के लिए निकला था और रास्ते के खेत में महुए के पेड़ से लटककर जान दे दी। किसान के घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सूदखोर से एक लाख का कर्ज लेने और रकम लौटाने के बाद भी उससे रकम मांगे जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं छतरपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में महेश तिवारी (75) ने बुधवार की शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से लवकुशनगर निवासी तिवारी अपने परिवार के साथ यहां रहता था। परिजनों का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने गुरुवार को बताया कि महेश तिवारी बीमारी से परेशान था और उसने पड़ोस के खंडहर में बदल चुके मकान में जाकर फांसी लगा ली।
राज्य में बीते 10 दिनों में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 17 हो गई है। वहीं एक से 10 जून तक चले किसान आंदोलन के दौरान छह जून को पुलिस की गोली से पांच और पिटाई से एक किसान की मौत हुई थी।
नेशनल
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”
प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।
-
आध्यात्म8 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल1 day ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल1 day ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल1 day ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं