Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया गया छोटा राजन, सीबीआई हिरासत में

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पिछले कई दशकों से देश से फरार अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को इंडोनेशिया से भारत लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि छोटा राजन (55) को विशेष विमान से इंडोनेशिया से भारत लाया गया।
सुबह लगभग 5.30 बजे दिल्ली के पालम हवाईअड्डे उतरा, जहां से विशेष कमांडो और स्वाट दल की निगरानी में उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय ले जाया गया। इंडोनेशियाई पुलिस ने 26 अक्टूबर को छोटा राजन को गिरफ्तार किया था।

जिस विमान से राजन को भारत लाया गया। उसमें राजन के साथ सीबीआई अधिकारियों का एक दल और अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इस विमान ने इंडोनेशिया के बाली से गुरुवार रात लगभग आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) भारत के लिए उड़ान भरी।

राजन शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गया। सीबीआई मुख्यालय जाने वाले सभी रास्तों को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया।

सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान मुस्तैद हैं।

राजन पिछले लगभग दो दशकों से भारत से फरार था। आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर इंडोनेशिया की पुलिस ने 26 अक्टूबर को राजन को बाली से गिरफ्तार किया।

सूत्रों का कहना है कि राजन को सीबीआई मुख्यालय में जेल में रखा गया है। उसे जल्द ही चिकित्सीय जांच के लिए भी ले जाया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि छोटा राजन को चिकित्सीय जांच के बाद जल्दी ही विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending