Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना ने पहले गैप स्टोर का उद्घाटन किया

Published

on

नई दिल्ली,अमेरिकी बहुराष्ट्रीय,क्लोदिंग एंड एसेसरीज ब्रांड 'गैप',कुछ कुछ होता है

Loading

नई दिल्ली | अमेरिकी बहुराष्ट्रीय क्लोदिंग एंड एसेसरीज ब्रांड ‘गैप’ ने शनिवार को यहां एक मॉल में अपना पहला स्टोर शुरू कर भारतीय बाजार में कदम रख दिया। स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने किया। कंगना ने दक्षिणी दिल्ली के ‘सिलेक्ट सिटी वॉक’ मॉल में जबर्दस्त भीड़ की मौजूदगी में स्टोर का उद्घाटन किया। यह स्टोर पुरुषों, महिलाओं, बच्चों के लिए गैप समर 2015 संग्रह लेकर हाजिर है। गैप, अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड के साथ साझेदारी कर बाजार में आया।

ब्रांड के प्रवक्ता ने सुपरस्टार शाहरुख खान को ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) फिल्म के जरिए गैप ब्रांड को भारत में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया। गैप बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर काये ने ब्रांड को भारत में लाने की वजह के बारे में आईएएनएस को बताया, “मेरे ख्याल से हमारे परिधान भारत के गर्मी के मौसम के लिहाज से सबसे बढ़िया हैं। इसमें लिनेन का अहसास है। यह पहनने में बहुत आरामदायक है।” गैप स्टोर के लांच पर कंगना गर्मी के लिहाज से एक आरामदायक एवं सादगीपूर्ण परिधान पहने नजर आईं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending