ऑफ़बीट
ऐसी लड़कियों से भूलकर भी ना करें शादी वरना जिंदगीभर पछताएंगे
विवाह जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा है और रिश्ता जोड़ने में लिया गया एक गलत फैसला उम्रभर की परेशानी भी ला सकता है। इसलिए जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण संस्कार के लिए हमारे पुराणों में काफी अद्भभुत और जरूरी बातें बताई गईं हैं जिनका पालन करके आप अपने लिए सही जीवन साथी चुन सकते हैं। अगर आप नौजवान हैं और शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो यहां दी गईं बातें आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती हैं ———–
1– पुरुष से संबंध रखने वाली
लड़कियों को लड़कों से दोस्ती न हो, ऐसा आज के परिवेश में संभव नहीं है। ऐसे में आप लड़की से पूछ सकते हैं कि उसकी दोस्ती किस हद तक है। अगर वो मित्रता तक है तो ठीक है लेकिन अगर उससे आगे है तो यह शादी के लिए गड़बड़ हो
सकता है ।
2– कर्कश आवाज में बोलने वाली
जो लड़कियां तेज और तीखा बोलती हैं वो काफी तेज-तर्रार होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में मिठास नहीं घोल सकती। इसलिए ऐसी लड़कियों से विवाह करने से बचना चाहिए।
3– देर तक सोने वाली आलसी
जो लड़की आलसी होती है, उसके आने से घर का भला कभी नहीं हो सकता, इसलिए ऐसी लड़कियों से शादी करने से बचना चाहिए। अब आप पूछेंगे कि यह पता कैसे चलेगा कि कौन सी लड़की आलसी है और कौन सी नहीं तो इसका आसान सा रास्ता है कि आप लड़की से सीधे पूछ लीजिये कि वो कितने बजे सो कर उठती है, जो लेट उठती है वो ही आलसी होगी।
4– एक ही गोत्र वाली लड़की
हमेशा ऐसी लड़की से शादी करने से बचना चाहिए जो रिलेशन में हो क्योंकि पुराण के मुताबिक ऐसा करने से वंशावली अच्छी नहीं होती है। लोगों की जींस में पुरानी बीमारियां फैलने का डर होता है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन1 day ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन