Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ/अमरोहा| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के कुंदर्की थाना क्षेत्र के मझुली इलाके में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टाटा मैजिक में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सभी अमरोहा के रहने वाले थे और सत्संग से लौट रहे थे। हादसे में चार अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending