Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इण्डिया काफी हाउस का कराया जाएगा सौन्दर्यीकरण

Published

on

इण्डिया काफी हाउस, शिवपाल सिंह यादव, डॉ सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर काफी हाउस

Loading

इण्डिया काफी हाउस, शिवपाल सिंह यादव, डॉ सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर काफी हाउस

Coffee-House

लखनऊ काफी हाउस शिवपाल यादव ने किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव को अ.भा.कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य डॉ सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी एवं अन्य सदस्यों से मुलाकात की। सभी सदस्यों ने शिवपाल यादव से बात करते हुए यह जानकारी दी कि इण्डिया काफी हाउस इतिहास और संस्कृति का साक्षी है जो कि अब रख-रखाव के अभाव के कारण बन्द होने की कगार पर है। इस काफी हाउस में देश की कई मशहूर लोगों की स्मृति मौजूद है। सभी सदस्यों ने यादव से एक स्वर में इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर काफी हाउस के अस्तित्व को बनाएं रखने के लिए आवश्यक निर्णय लेते हुए सौन्दर्यीकरण कराने एवं पूर्ण रूप से संचालन का आग्रह किया।

यादव ने सभी सदस्यों के आग्रह का संज्ञान लेते हुए तत्काल काफी हाउस, हजरतगंज, लखनऊ में जाकर निरीक्षण किया तथा प्रमुख सचिव सहकारिता किशन सिंह अटोरिया एवं अन्य अधिकारियों को वहीं पर बुलाकर निर्देश दिये कि काफी हाउस के सौन्दर्यीकरण कराया जाए तथा सुचारू रूप से संचालित किया जाए। इस वार्तालाप में सत्येन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप कपूर, हसन जमाल, सुरेन्द्र राजपूत एवं इरफान अहमद भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश

अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।

बसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

अखिलेश ने कहा कि दस साल दिल्ली की और सात साल यूपी की सरकार में उनकी हर बात झूठी निकली और उनकी बूथ कमेटियां, लूट कमेटी की तरह काम करने लग गई है। आने वाले समय में देश के 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी।
अखिलेश यादव ने कहा, बुलंदेलखंद के लोग भाजपा को खंड खंड कर देंगे। वहां पर भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जो नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हुई। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग के लोग इन्हें सुन-सुनकर थक गए हैं इसलिए परिवर्तन होना तय है।

सपा नेता ने कहा कि आज लोकतंत्र को ख़तरा है. ये लोकतंत्र के पीछे तो पड़े ही हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं। जो वैक्सीन हमारे शरीर में चली गई बताइए उसे ये कैसे वापस लेंगे। हर संस्था को इन्होंने खत्म कर दिया है इसलिए देश की जनता लोकतंत्र को भी बचाएगी और बीजेपी को भी हराएगी। बहुजन समाज के लोग जो संविधान को बचाना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन की मदद करें जिसमें देश को मजबूत किया जा सके।

Continue Reading

Trending