Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्धः शिवपाल

Published

on

जनसमस्याओं के निस्तारण, प्रदेश सरकार कटिबद्ध, शिवपाल सिंह यादव

Loading

जनसमस्याओं के निस्तारण, प्रदेश सरकार कटिबद्ध, शिवपाल सिंह यादव

shivpal yadav

जनसमस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता रखी जाये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व एंव सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए बड़ी संख्या में युवकों, युवतियों एवं जनसमस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कटिबद्ध है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता रखी जाये एवं उन्हें किसी भी कीमत पर भटकाया न जाये। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें तथा निर्दोषों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न होने पाये।

शिवपाल ने आये हुए लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने एवं जन सामान्य के बीच जाकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending