Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

शिवपाल का सीधा तंज- पिता को कष्ट देने वाला ‘कंस’, योगेश्वर श्रीकृष्ण देते हैं दंड

Published

on

Loading

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई देने के लिए जारी संदेश में राजनीतिक बम फोड़ा है। उन्होंने इसमें पिता को कष्ट देने वाले को ‘कंस’ कहा है। चर्चा है कि उनका इशारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर है।

इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह ने एक पन्ने का बधाई संदेश जारी करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामना दी है। शिवपाल ने बधाई संदेश की शुरुआत में प्रिय ययाति सुत यदुवंशियों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा।

उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश- यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है।

शिवपाल ने यदुवंशी वीरों का आह्वान करते हुए आगे लिखा, ‘समाजवादी पार्टी (लोहिया) भी ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम है।’ धर्म की रक्षा में दायित्व निभाने की बात करते हुए समाज में शांति, समरसता, एकता और लोक कल्याण के लिए सभी से अपील की।

शिवपाल ने ग्वाल कुमारों और यदुवंश के पालनहारों को लिखी छोटी सी कविता भी साझा की, जिसकी अंतिम पंक्तियां हैं-

मैं चला धर्म ध्वज लिए हुए,

अपना कर्तव्य निभाने को,

आह्वान तुम्हारा यादव वीरों,

देर न करना आने को।

उन्होंने भगवद्गीता का उल्लेख कर यादव समाज से अनूठी अपील कर डाली। पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाने वाले कंस का जिक्र करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल ने जो आह्वान किया है, उससे तो ऐसा लग रहा है कि वह बिना नाम लिए हुए ही महाभारत के मूड में आ गए हैं।

लिखा कि यदुवंश शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण जगत गुरु हैं। सम्पूर्ण विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्री कृष्ण सभी यदुवंशजों के साथ सम्पूर्ण विश्व के गौरव है।

शिवपाल सिंह यादव ने आगे लिखा है कि समाज में जब कोई भी ‘कंस’ अपने पूज्य (पिता) को छल-बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनाधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं।

शिवपाल सिंह यादव का यह पत्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बना है। कयास लग रहे हैं कि कंस के रूप में उनका इशारा अखिलेश यादव की ओर है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending