Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शिवपाल यादव के साथ मंच साझा करती नज़र आईं मुलायम की बहू, बोलीं – मैं चाचा जी के साथ

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश की सियासत में सरगर्मी तब बढ़ गई, जब शनिवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ नजर आईं। उन्होंने राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में चाचा शिवपाल के साथ मंच भी साझा किया।

आपको बता दें, शनिवार को विश्वेश्वरैया सभागार में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का 15वां स्थापना दिवस 24 दलों के सम्मेलन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपाल यादव थे। इसमें मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी शामिल हुईं। मंच साझा करने के दौरान मंच पर शिवपाल के पैर छूकर अपर्णा ने आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि ‘मैं चाचा का बेहद सम्मान करती हूं। नेताजी के बाद मैंने सबसे ज्यादा शिवपाल चाचा को ही माना है।’ शिवपाल के मंच पर अपर्णा की मौजूदगी से कई कयासों के बल मिल रहे हैं। बता दें कि शिवपाल सिंह ने इसी साल अगस्त में समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी नई समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाई है।

इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि ‘किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के साथ मजदूरों की समस्याओं को दूर करेंगे। बड़े बंगले की बात अलग और बीजेपी के साथ जाने की अलग। सीधा मुकाबला बीजेपी से है। हमें क्रांति लानी है। परिवर्तन लाना है। यह परिवर्तन 2022 में नहीं, बल्कि 2019 में ही आएगा।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending