Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में किशोरी समेत 3 की हत्या, आक्रोश पनपा

Published

on

Loading

Murderआगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के बलकेश्वर में गणेश महोत्सव देखने गई किशोरी की किसी ने हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। सुबह किशोरी को शव देख लोगों में आक्रोश पनप गया और लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी बंटी की हेयर कटिंग की दुकान है। उनकी बेटी संध्या (14) गुरुवार रात गणेश महोत्सव देखने गई थी। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending