Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में हिंसक प्रदर्शन के लिए ‘राजनीतिक लोग’ जिम्मेदार : जोको विडोडो

Published

on

Loading

जोको विडोडोजकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडोड ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा में राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों का हाथ है। विडोडो ने कहा, “हम जनइच्छा का सम्मान करते हैं। साथ ही रैली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उलेमाओं के शुक्रगुजार हैं। लेकिन मुझे शाम में हुई हिंसा पर खेद है।”

विडोडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें पता चला है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग इस तरह की स्थिति का लाभ उठा रहे हैं।”

राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों से अपने क्षेत्रों में लौट जाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को 50,000 लोगों ने जकार्ता के गवर्नर बासुकी तिहाजा पुरनामा पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मार्च निकाला था। पुरनामा ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

प्रदर्शन रात के समय हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। पुलिस को हिंसा पर काबू पाने में कई घंटे लगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending