Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप ने चंदे में काला धन स्वीकारा : जेटली

Published

on

वित्तमंत्री,आप,भाजपा,कंपनियों,चेक,रजिस्ट्रार,कारोबार,बहुस्तरीय,भ्रष्टाचार,केजरीवाल,मुख्यमंत्री,एसआईटी

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि उसने चंदे के रूप में काला धन स्वीकार किया। जेटली ने आप को बांह पर ईमानदारी का तमगा बांधकर बेईमाने करने वाली चालाक दुष्प्रचारक पार्टी करार दिया। जेटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वेबसाइट पर जारी एक आलेख में लिखा है कि आप ने फर्जी कंपनियों से काला धन स्वीकार किया।

जेटली ने कहा है, आप ने कई सारी कॉरपोरेट कंपनियों के नाम का खुलासा किया है, जिनसे उसने चेक के रूप में चंदे स्वीकारे हैं। जेटली ने लिखा है, आप से अलग हुए सदस्य लगता है कि इन कंपनियों के नाम कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय से तलाशे हैं। इस तलाश से दानदाता कंपनियों के संदिग्ध चरित्र बेनकाब हुए हैं। चेक के रूप में आप द्वारा दो करोड़ रुपये स्वीकारने का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि ऐसी ढेर सारी कंपनियां हैं, जो काले धन को सफेद बना रही हैं। उन्होंने कहा, ये कंपनियां कोई कारोबार नहीं करतीं। उनके पास लाभ देने वाला कोई कारोबार नहीं है। वित्तमंत्री ने लिखा है, इन कंपनियों की कार्यप्रणाली बहुत ही सरल है। इस समय एक बहुस्तरीय प्रक्रियाओं के जरिए पैदा हुईं ढेर सारी अंतरसंबंधित कंपनियां हैं। इनमें आपस में एक से दूसरे को धन हस्तांतरित किए जाते हैं। कंपनियां संदिग्ध पते पर पंजीकृत होती हैं। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के दावे के साथ चुनाव मैदान में उतरी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री को चुनौती दी है कि अगर आप ने कुछ गलत किया है तो वह इसके संयोजक को तुरंत गिरफ्तार करवाएं। केजरीवाल ने कहा है, आरोप लगाकर पीछे हट जाना केंद्रीय वित्तमंत्री को शोभा नहीं देता, उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कांग्रेस, भाजपा सहित सभी पार्टियों के चंदे के स्रोत की जांच एसआईटी से कराने की मांग भी की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending