Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा के ‘दृष्टिपत्र’ में विभाजनकारी सोच : नीतीश

Published

on

युनाइटेड,नीतीश,भारतीय,भाजपा,विजन डॉक्यूमेंट,प्रतिक्रिया,दृष्टि,नकारात्मक,संस्कृति,प्रतिशत,अपील

Loading

पटना | जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी किए गए दृष्टिपत्र (विजन डॉक्यूमेंट) को नकारात्मक और विभाजनकारी सोच का दस्तावेज बताया। पटना में बुधवार को भाजपा के दृष्टिपत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आठ महीने से अधिक समय से जो पार्टी केंद्र में सरकार चला रही है, उसके दृष्टिपत्र में आखिर कुछ तो ‘दृष्टि’ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, भाजपा का दृष्टिपत्र पार्टी की नकारात्मक और विभाजनकारी सोच का दस्तावेज है। भाजपा के पास जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए एक बेहतर दृष्टि नहीं है तो देश के लिए क्या होगी। नीतीश ने आगे कहा कि भाजपा को दिल्ली की संस्कृति की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार 31 प्रतिशत मतों की सरकार है, जिसमें सबको साथ लेकर चलने की न नीयत है और न ही नीति है। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से ‘दृष्टिविहीन’ भाजपा को हराने की अपील की।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending