Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

Published

on

Loading

आगरा में प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

आगरा | उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में रैलियों का दौर शुरू हो गया है। गाजीपुर में परिवर्तन रैली में शामिल होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी की 20 नवंबर को होने जा रही परिवर्तन जनसभा को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां कर रही है। इस बीच प्रशासन भी रैली से पूर्व सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने की कोशिश में जुट गया है। भाजपा का दावा है कि मोदी की रैली में दो लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।

भाजपा नेताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए शहर व देहात क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। प्रधानमंत्री की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री रैली में दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में कोठी मीना बाजार मैदान में मोदी की रैली हुई थी।

रैली के व्यवस्थापक नवीन जैन के मुताबिक, भीड़ जुटाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। उम्मीद है कि रैली में दो लाख से भी अधिक की भीड़ जुटेगी।

उन्होंने बताया, “कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर निगम ने दो दिन के भीतर मैदान की सफाई का आश्वासन दिया है। दो हाईमास्ट लगाने के लिए भी कहा है।”

इधर, जिलाधिकारी गौरव दयाल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। सभा स्थल पर जो भी निर्माण कार्य कराए जाएंगे, उसकी जानकारी एसपीजी को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर पुलिस की एक अतिरिक्त टीम भी तैनात होगी। पुलिस-प्रशासन द्वारा जीआइसी मैदान को ‘सेफ हाउस’ बनाया जाएगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending