Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल नीलामी : किसको क्या मिला ?

Published

on

इंडियन-प्रीमियर-लीग,युवराज-सिंह,दिनेश-कार्तिक,केन-विलियमसन,केविन-पीटरसन,अमित-मिश्रा,एस-बद्रीनाथ

Loading

बेंगलुरू | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए सोमवार को नीलामी हुई। युवराज सिंह को जहां दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिकार्ड 16 करोड़ रुपये में हासिल किया वहीं दिनेश कार्तिक के लिए आरसीबी की ओर से 10.5 करोड़ रुपये की बोली लगी। हाशिम अमला तथा कुमार संगकारा को कोई खरीददार नहीं मिला। देखें किसे क्या मिला :

युवराज सिंह (भारत) : डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में हासिल किया

दिनेश कार्तिक (भारत) : आरसीबी 10.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा

एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) : डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ रुपये में हासिल किया

मुरली विजय (भारत) : किंग्स इलेवन ने 3 करोड़ रुपये में हासिल किया

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) : 60 लाख रुपये में सनराइजर्स ने हासिल किया

केविन पीटरसन (इंग्लैंड) : सनराइजर्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा

अमित मिश्रा (भारत) : डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपये में हासिल किया

एस. बद्रीनाथ (भारत) : आरसीबी ने 30 लाख रुपये में हासिल किया

माइकल हसी (आस्ट्रेलिया) : सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई

जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड ) :केकेआर ने 50 लाख रुपये में हासिल किया

रवि बोपारा (इंग्लैंड) : सनसाइजर्स ने एक करोड़ रुपये में हासिल किया

ट्रेंट बाउल्ट (न्यूजीलैंड ) : सनराइजर्स ने 3.8 करोड रुपये में अपने साथ जोड़ा

जयदेव उनादकत (भारत) : डेयरडेविल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में हासिल किया

सीन एबॉट (आस्ट्रेलिया) : आरसीबी ने 1 करोड़ रूपये में हासिल किया।

एरान फिंच (आस्ट्रेलिया) : मुम्बई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) : सनराइजर्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा

डारेन सैमी (वेस्टइंडीज ) : आरसीबी ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा

प्रवीण कुमार (भारत) : सनराइर्ड्स ने लिया 2.2 करोड़ रुपये में

प्रज्ञान ओझा (भारत) : मुम्बई इंडियंस ने लिया 50 लाख रुपये में

राहुल शर्मा (भारत) : सुपर किंग्स ने लिया 30 लाख रुपये में

ब्रैड हॉग (आस्ट्रेलिया) : नाइट राइडर्स ने लिया 50 लाख रुपये में

गुरिंदर संधू (आस्ट्रेलिया) : डेयरडेविल्स ने 1.7 करोड़ में खरीदा

श्रेयस अय्यर (भारत) : डेयरडेविल्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा

हनुमा विहारी (भारत) : सनराइजर्स ने 10 लाख में खरीदा

सरफराज खान (भारत) : आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा

सीएम गौतम (भारत) : डेयरडेविल्स ने 20 लाख रूपये में खरीदा

इरफान पठान (भारत) : सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा

एल्बी मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका) : 30 लाख में डेयरडेविल्स ने लिया

जहीर खान (भारत) : 4 करोड़ रुपये में डेयरडेविल्स के हुए

सागर त्रिवेदी (भारत) : राजस्थान रॉयल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा

एकलव्य द्विवेदी (भारत) : सुपर किंग्स ने दिए 10 लाख रुपये

एडेन ब्लीजार्ड : मुम्बई ने 30 लाख रुपये बोली लगाई

रस्टी थेरॉन : राजस्थान ने 30 लाख रुपये में हासिल किया

सरनदीप सिंह (भारत) : राजस्थान ने 10 लाख रुपये में खरीदा

जिन्हें नहीं मिला कोई खराददार :

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)

ब्रैड हॉज (आस्ट्रेलिया)ं

अरुन कार्तिक (भारत)

नुवान कुलासेकरा (श्रीलंका)

शॉन टेट (आस्ट्रेलिया)

आरपी सिंह (भारत)

लक्ष्मीपति बालाजी (भारत)

मुनाफ पटेल ( भारत)

रॉस टेलर (न्यूजीलैड)

एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)

कैमरून व्हाइट (इंग्लैंड)

चेतेश्वर पुजारा (भारत)

ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड)

कुशल परेरा (श्रीलंका)

दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज )

ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

रवि रामपाल (वेस्टइंडीज)

अजहर महमूद (इंग्लैंड)

सिद्धार्थ कौल (भारत)

प्रदीन सांगवान (भारत)

अशोक मेनारिया ( भारत)

डिर्क नैंस (द. अफ्रीका)

सूरज रणदीव (श्रीलंका)

पंकज सिंह (भारत)

टी. सुमन (भारत)

तरुवर कोहली (भारत)

अगले दो सप्ताह ट्रेडिंग विंडो रहेंगे। सोमवार की नीलामी में शामिल खिलाड़ी इस विंडो में शामिल नहीं होंगे जबकि बाकी के खिलाड़ियों का आदान-प्रदान टीमें कर सकती है।

 

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending