Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी बाजार का मिला-जुला रुख

Published

on

Loading

न्यूयार्क| अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखा गया। डाऊ जोंस औद्योगिक औसत 0.03 फीसदी तेजी के साथ 17,408.25 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 2,083.39 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स 10.83 अंकों की गिरावट के साथ 5,033.56 पर बंद हुआ।

अमेरिका में गुरुवार को कई आंकड़े जारी किए गए। वाणिज्य मंत्रालय ने रिटेल और खाद्य सेवाओं की जुलाई में हुई बिक्री का अग्रिम आंकड़ा जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह बिक्री 446.5 अरब डॉलर रही, जो जून के मुकाबले 0.6 फीसदी अधिक है।

श्रम मंत्रालय के गुरुवार को ही जारी किए गए एक अन्य आंकड़े के मुताबिक, आठ अगस्त को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सालाना आधार पर 2,74,000 रही, जो एक सप्ताह पहले के संशोधित आंकड़े के मुकाबले 5,000 अधिक है।

बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की संख्या का चार सप्ताह का औसत सालाना आधार पर 2,66,250 रहा, जो एक सप्ताह पहले के संशोधित आंकड़े के मुकाबले 1,750 कम है और 15 अप्रैल, 2000 के बाद से निचले स्तर पर है।

एक अन्य रपट में श्रम मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के आयात खर्च में जुलाई में 0.9 फीसदी गिरावट रही।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending