Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में ट्रंप की जीत के पीछे रूस का हाथ!

Published

on

Loading

Donald trumpवॉशिंगटन। सेंट्रल इंटेलिजेंस ऐजेंसी (सीआईए) ने एक खुफिया रिपोर्ट के जरिए दावा किया है कि रूस ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने में मदद की है। अमेरिकी खुफिया ऐजेंसी के अधिकारियों ने क्रेमलिन और विकीलीक्स के बीच कनेक्शन पाया है।

खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की पहचान की है जिनका रूस की सरकार के साथ संबंध था। उसने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और उसके प्रचार कमेटी के चेयरमैन समेत अन्य के हजारों ईमेल को हैक किया गया था है, जिसे विकीलिक्स से साझा किया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कथित तौर पर रूस की तरफ से हो रहे लगातार साइबर हमले के जांच के आदेश दिये हैं। रूसी हस्तक्षेप संबंधी चिंताएं बढऩे के बाद व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की है। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सचिव एरिक सुल्ज ने कहा कि चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप की हद जानने के लिए संसद की ओर से बार-बार की जा रही मांग के बीच ओबामा ने इस सप्ताह के आरंभ में समीक्षा का आदेश दिया।

हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इन संकेतों को खारिज किया था। इस हफ्ते ट्रंप ने टाइम पत्रिका से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि रूस ने हस्तक्षेप किया था। मैं इस बात पर यकीन नहीं करता। रूस के अधिकारियों ने भी इन आरोपों को खारिज किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending