Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका की हैकिंग मामले पर कड़ी कार्रवाई, रूस पर प्रतिबंध लगाए

Published

on

Loading

Obama-putinवाशिंगटन। अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से कथित हैकिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका ने रूस की कुछ खुफिया एजेंसियों और शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिका में चुनाव के दौरान रूस की नौ एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के कथित हस्तक्षेप की वजह से प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका से रूस के 35 सरकारी अधिकारियों को बाहर निकाल दिया। इन अधिकारियों को प्रतिकूल ढंग से काम करने की वजह से अस्वीकार्य घोषित कर दिया गया है।

ओबामा प्रशासन ने अक्टूबर में रूस पर अमेरिका के राजनीतिक संस्थानों की हैकिंग करने और अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था जिन्हें रूस ने बकवास करार देकर खारिज कर दिया था।

ओबामा ने कहा, “डेटा की चोरी और गुप्त जानकारियों को सीधे तौर पर रूस सरकार की ओर से अंजाम दिया गया।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending