Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ जी के साथ मेरा अच्छा तालमेल : दीपिका

Published

on

Loading

आने वाली फिल्म ‘पीकू’ में महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्म में उनके बीच बहुत बढ़िया तालमेल है। दीपिका ने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, “इतने वर्षो में मैंने अमितजी को उनके काम से नहीं बल्कि व्यक्तिगत कारणों से जाना है..इस फिल्म में हमारा तालमेल बहुत बढ़िया है।”

शूजीत सरकार निर्देशित और जूही चतुर्वेदी लिखित ‘पीकू’ में अमिताभ, दीपिका और इरफान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आठ मई को रिलीज होनी है।

मंझे हुए अभिनेता इरफान कहते हैं कि सभी कलाकारों को अमिताभ के अभिनय का अनुसरण करना चाहिए।

इरफान ने कहा, “मेरे लिए यह एक कमाल का अनुभव था। अगर कोई कलाकार एक अभिनेता बनना चाहता है, तो उसे बिग बी का अनुसरण करना होगा। यह जरूरी है।”

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending