Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अभ्यास मैच : जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर शानदार जीत

Published

on

 आईसीसी-विश्व-कप,जिम्बाब्वे,अभ्यास-मैच,श्रीलंका,हैमिल्टन-मासाकाद्जा,सिन-विलियम्स,जीवन-मेंडिस,विलियम्स

Loading

लिंकन (न्यूजीलैंड)। आईसीसी विश्व कप 2015 में कमजोर समझी जा रही जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बुधवार को बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर खेले गए अपने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में 1996 के विश्व चैम्पियन श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 280 रनों का दिया, जिम्बाब्वे टीम ने हैमिल्टन मासाकाद्जा की नाबाद 117 रनों की शानदार पारी की बदौलत 45.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 281 रन बना लिए। मासाकाद्जा ने 119 गेंदों की पारी में आठ चैके और तीन छक्के लगाए।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (63) और सिन विलियम्स (51 नाबाद) ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों के 35 रनों के अंदर पवेलियन लौटने के बाद मासाकाद्जा और टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। टेलर के आउट होने के बाद विलियम्स ने भी मासाकाद्जा के साथ चैथे विकेट के लिए नाबाद 119 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। नुवान कुलासेकरा, सुरंगा अकमल और तिलकरत्ने दिलाशान को एक-एक सफलता मिली। इससे पूर्व दिमुथ करुणारत्ने (58) और जीवन मेंडिस (51) की धैर्यपूर्ण पारियों की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। जिम्बाब्वे के विलियम्स ने तीन विकेट हासिल किए।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending