Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दोस्त की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई लड़की, और फिर….

Published

on

प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी कांप उठेंगे। यहां 11 वर्षीय लड़की अपनी दोस्त की जान बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे मगरमच्छ से भिड़ गई।

लड़की की यह दिलेरी काम आई और उसकी दोस्त की जान बच गई। दरअसल, 9 साल की लाटोया मुवानी अपने दोस्तों के साथ गांव के नज़दीक एक नदी में तैर रही थी, तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

मगरमच्छ उसे खींच कर पानी में ले जा रहा था कि तभी उसकी चीख सुनकर 11 वर्षीय दोस्त रेबेका मुंकोंब्वे ने मगरमच्छ की पीठ पर छलांग लगा दी। मगरमच्छ ने लाटोया का हाथ और पैर पकड़ रखा था।

यह देखकर रेबेका मगरमच्छ से भिड़ गई और उसकी आंख पर तबतक हमला करती रही जबतक मगरमच्छ की पकड़ ढीली नहीं हुई।

रेबेका मुंकोंब्वे ने मीडिया को बताया कि, “हम सब दोस्त गांव के पास नदी में तैर रहे थे। तभी मगरमच्छ ने लाटोया पर हमला कर दिया। बच्चों में सबसे बड़ी मैं थी। इसलिए उसे बचाने के लिए मैं नदी में कूद गई।”

रेबेका ने कहा, “मगरमच्छ ने लाटोया का हाथ और पैर जकड़ रखा था। आजाद होते ही मैं उसके साथ किनारे पर तैरकर आ गई. मगरमच्छ ने हम पर दोबारा हमला नहीं किया।”

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending