Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अनुप्रिया बहकावे में आ गई : कृष्णा

Published

on

Loading

वाराणसी। अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बुधवार को कहा कि उनकी बेटी अनुप्रिया के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हैं, बशर्ते अनुप्रिया बेटी की तरह मां के पास आए। किसी दल की सांसद के रूप में नहीं। कृष्णा ने यहां पार्टी की उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल संग संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा, “बेटी कुछ लोगों के बहकावे में आ गई है।”

कृष्णा पटेल ने विश्वास जताया कि देर-सबेर वह मां के आंचल में जरूर लौटेंगी। पल्लवी ने भी छोटी बहन अनुप्रिया की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता चाहता है कि वह घर लौट आएं। इस दौरान कृष्णा व पल्लवी ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल 26 जुलाई को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड पर रैली आयोजित करेगा। रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। रैली में एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृष्णा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कुछ महीने पहले मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending