Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रणब ने मिस्र को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को मिस्र की सरकार तथा देशवासियों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी। मिस्र में 23 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि दोनों देश संबंधों को मजबूती देने तथा विविधता लाने का प्रयास जारी रखेंगे।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को भेजे संदेश में प्रणब ने कहा, “भारत सरकार, यहां जनता और मुझे अपनी तरफ से राष्ट्रीय दिवस के मौके पर मिस्र की जनता और आपको बधाई तथा शुभकामनाएं देने में हर्ष का अनुभव हो रहा है।” उन्होंने कहा कि भारत और मिस्र के बीच पारंपरिक रूप से मधुर और दोस्ताना संबंध हैं।

प्रणब ने कहा, “मैं इस अवसर पर बताना चाहता हूं कि मिस्र के साथ संबंधों को भारत कितनी अहमियत देता है। मुझे यकीन है कि आपके योग्य नेतृत्व में मिस्र निरंतर राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक पुनरुत्थान के पथ पर अग्रसर होता रहेगा और मिस्र तथा भारत के बीच दोस्ती व सहयोग का रिश्ता आने वाले वर्षो में भी निरंतर मजबूत एवं व्यापक होता रहेगा।”

उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर आपकी (मिस्र के राष्ट्रपति) अच्छी सेहत और मिस्र की मैत्रीपूर्ण जनता की खुशहाली तथा निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” मिस्र 1952 की क्रांति की याद में 23 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending