Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पाच्र्ड’ केवल महिलाओं की कहानी नहीं : अजय देवगन

Published

on

अजय देवगन

Loading

अजय देवगनमुंबई| अभिनेता-निर्माता अजय देवगन का कहना है कि उनके प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘पाच्र्ड’ केवल महिलाओं के बारे में नहीं है। यह उन सामाजिक मुद्दों के बारे में है, जिसका बड़े पैमाने पर लोग सामना करते हैं। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “यह फिल्म केवल महिलाओं के बारे में नहीं है, यह पुरुषों के बारे में भी है। समाज में दोनों पीड़ित हैं। फिल्म इसी बारे में है।

फिल्म ‘पाच्र्ड’ की निर्देशक लीना यादव हैं। इस फिल्म में दहेज प्रथा, शारीरिक हिंसा, जबरन विवाह, दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

अजय ने कहा, “जब आप इस तरह की फिल्में बनाते हो तो निर्माता होने के नाते इससे होने वाले प्रभाव के लिए भी तैयार रहना चाहिए। हमने फिल्म में वास्तविकता को दिखाया है, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) भी सही हो सकते हैं। हम वास्तविकता की खातिर कुछ भी प्रदर्शित नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है निर्माता को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए। इस फिल्म में हम किसी भी समस्या से नहीं गुजरे। हमें फिल्म के लिए वयस्क प्रमाण-पत्र चाहिए था, जो हमें मिला।”

उन्होंने कहा कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए फिल्म फेस्टिवल बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह फिल्म मेलबर्न और टोरंटो फेस्ट में भी गई, जहां इसे लोगों ने खूब सराहा।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending