Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अजय–काजोल के 7 साल के बच्‍चे ने लिया फिटनेस चैलेंज, इस तरह बहा रहे पसीना

Published

on

Loading

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों फिटनेस चैलेंज की बहार आई हुई है। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इंडिया को फिट रखने के लिए इसकी शुरुआत की थी। इसे अब तक खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक अपना चुके हैं, लेकिन अब इस चैलेंज को बच्चे भी लेने में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन और काजोल के 7 साल के बेटे युग भी इंडिया को फिट रखने के लिए जमकर वर्जिश कर रहे हैं। उनका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

अजय देवगन और काजोल के बेटे युग ने भी इंडिया को फिट रखने के लिए केंद्रीय मंत्री का चैलेंज स्‍वीकार कर लिया है। सात साल के युग का जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को और किसी ने नहीं, बल्कि खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ‘युवा भारत को चैलेंज करते युग देवगन। हम तो फिट हैं चैलेंज।’

वीडियो में युग पुश-अप से लेकर फ्री स्टाइल कार्टव्हील तक करते दिख रहे हैं। ऐसा करते हुए वो लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वीडियो के अंत में एक चेतावनी भी लिखी है कि बच्चों की एक्सरसाइज प्रोफेशनल की गाइडेंस में ही होनी चाहिए। इस चैलेंज को लेने वाले युग सबसे कम उम्र के शख्स हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से ये चैलेंज कई लोग ले चुके हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending