Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश यादव गुट ने घोषित किए विधान परिषद के उम्मीदवार

Published

on

Loading

Akhilesh Makaanलखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के भीतर मची ‘रार’ के बीच मंगलवार को ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे दूसरे खेमे में बेचैनी भी बढ़ गई है। अखिलेश की ओर से नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कानपुर-उन्नाव शिक्षक क्षेत्र से रामवीर सिंह यादव को टिकट दिया है। यादव उन्नाव के शुक्लागंज स्थित डॉ़ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं।

इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी शिक्षक क्षेत्र से जालौन के अशोक सिंह राठौर प्रत्याशी बनाए गए हैं।

शाहजहांपुर की रेनू मिश्रा बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र, प्रत्याशी हैं। चौथी सीट गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र पर राम सिंह राणा का नाम तय किया गया है, लेकिन नरेश उत्तम ने अभी उनके नाम का ऐलान नहीं किया है।

कानपुर स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित न करने का निर्णय सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पहले ही ले चुके थे। इस कारण अखिलेश खेमे ने कानपुर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending