Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आप ने दी सफाई, पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

Published

on

Loading

kejriwalनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव में पार्टी का चेहरा हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव जीतने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे। आप नेता अतिशी मर्लेना ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब चुनाव का चेहरा बनाने की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की टिप्पणी को तोड़-मरोडक़र पेश किया गया।

मर्लेना ने कहा, “उन्होंने (सिसोदिया) कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार समझकर वोट दीजिए। उन्होंने यह नहीं कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री होंगे। वह आप का चेहरा हैं, जिसे पंजाब के लोग देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “केजरीवाल आप का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह विश्वसनीयता का प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि उन्होंने दिल्लीवासियों से किए कई वादे पूरे किए हैं। वह उसी विश्वसनीयता को पंजाब ला रहे हैं और पंजाब के लोगों से किए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।”

मर्लेना ने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री होंगे।”

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और वह राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आप का यह बयान सिसोदिया द्वारा मोहाली में एक रैली के दौरान की गई उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘आप अपना वोट यह मानकर दीजिए कि आप केजरीवाल को मुख्यमंत्री बना रहे हैं।’

सिसोदिया ने कहा कि आप द्वारा पंजाब से किए गए सभी वादे पूरे करने के लिए केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।

सिसोदिया की टिप्पणी की कांग्रेस तथा अकाली दल ने निंदा करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली से भागकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं। आप ने पंजाब में 117 उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य में चार फरवरी को मतदान होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending