Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, नहीं करेगी किसी भी पार्टी से गठबंधन

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आप ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी ने घोषणा की है कि वह 2022 के राज्य चुनाव में सभी 403 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बूथ स्तर पर होने वाले चुनाव की तैयारियों में शामिल हों, ताकि आने वाले चुनाव पूरी ताकत से लड़ सकें।

सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी 403 निर्वाचन क्षेत्रों में आप की तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। संजय सिंह ने कहा, इसके माध्यम से हम लोगों को बताना चाहते हैं कि असली राष्ट्रवाद क्या है। हमारा राष्ट्रवाद है कि हर गरीब बच्चे को पढ़ने के लिए बेहतर स्कूल मिले। दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी बेहतर स्कूलों का सपना पूरा होना चाहिए। जैसे दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक, हर गांव में बेहतर अस्पताल या क्लीनिक हों। गरीबों के घरों में 300 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप का राष्ट्रवाद है कि वे उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा, हमारी श्मशान बनाने वाली विचारधारा नहीं है। भाजपा ने कोविड-19 महामारी के दौरान हर गांव में श्मशान घाट बनाए। 2017 में उन्होंने कहा था कि वे ऐसा करेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में तिरंगे के गौरव को ठेस पहुंचाने वाली कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने राज्य में घोटाले की अनुमति देने के लिए भाजपा की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, चाहे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और थमार्मीटर जैसे चिकित्सा उपकरणों की खरीद हो या राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद हो या जल जीवन मिशन में घोटाला, राज्य सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है।

आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को हुई बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी के हाल ही में संपन्न सदस्यता अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश से करीब एक करोड़ नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending