Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत आदर्श : पूर्व इसरो प्रमुख

Published

on

Loading

कोलकाता| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के.राधाकृष्णन ने कहा है कि अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और आम लोगों के लाभ के लिए अपने अभियानों के माध्यम से खोज के क्षेत्र में भारत एक आदर्श है। राधाकृष्णन ने बुधवार शाम को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “हमारे संस्थापक विक्रम साराभाई की दूरदृष्टि यह थी कि यह उच्च प्रौद्योगिकी (अंतरिक्ष विज्ञान) देश में सुशासन के लिए लोगों के लिए फायदेमंद होनी चाहिए। इस क्षेत्र में इसी दिशा में हम काम कर रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत इस पूरे विश्व के समक्ष के आदर्श है कि देश में आम लोगों के लाभ के लिए अंतरिक्ष विज्ञान का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।”

उन्हें पी.सी.चंद्रा समूह द्वारा वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार पी.सी.चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किस तरह से अंतरिक्ष विज्ञान (उपग्रह प्रणालियां और संचार) ने भारत में पूर्व चेतावनियों और अन्य सेवाओं के जरिए मछुआरों, किसानों और आपदा प्रबंधकों की मदद की है।

अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के रूप में राधाकृष्णन के कार्यकाल के दौरान इसरो ने 24 सितंबर 2014 को अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला देश बनकर कीर्तिमान स्थापित किया था।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अन्वेषण के क्षेत्र में भारत की प्रमुख भागीदारिता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मंगल मिशन की सफलता से देश के बच्चों में वि5ान और अंतरिक्ष खोज की दिशा में रुचि उत्पन्न हुई है।

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending