Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी सरकार के मंत्री ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, बोले- उनका दलित प्रेम सियासी नाटक

Published

on

Loading

लखनऊ। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के दलित प्रेम को सियासी नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू ने खुले मंच से पंजाब के दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपशब्दों से नवाजा था, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन यूपी में प्रियंका दलित प्रेम की घड़ियाली आंसू बहा रहीं हैं।

यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है। जबकि भाजपा दलितों के विकास के साथ उन्हें आत्मसम्मान से जीने का अवसर भी दे रही है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रयागराज महाकुम्भ में दलित सफाई कर्मचारियों के पांव पखार कर उनके आत्मसम्मान को बढ़ाया था।

कैबिनेट मंत्री शास्त्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दलित प्रेम पर तंज कसते हुए कहा कि दलितों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। कांग्रेस आज भी इसी परंपरा पर चल रही है। शास्त्री ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री चन्नी के विरुद्ध अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “यह (चन्नी) 2022 में कांग्रेस का पंजाब में बेड़ा गर्क कर देगा।”

खुले मंच से एक दलित मुख्यमंत्री का इस तरह अपमान कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को कहीं से नहीं कचोटा। उल्टे सिद्धू को और बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सियासी पर्यटन पर आते ही प्रियंका गांधी कैमरे के सामने दलित बस्ती में झाड़ू लगाना महज सियासी नाटक है। दलित समाज कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र से भलीभाँति अवगत हो चुका है। लंबे समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने कभी दलितों को आत्मसम्मान से जीने का अवसर ही नहीं दिया।

केवल गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों का हक छीना और वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल किया। आज मोदी और योगी सरकार दलितों व वंचितों के जीवन में उजियारा ला रही है। दलितों और गरीबों को निशुल्क आवास, निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन,निशुल्क बिजली कनेक्शन, निशुल्क राशन, पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। भाजपा सरकार में पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े तबके का विकास और सम्मान मिल रहा है, तो प्रियंका दलित प्रेम के ढोंग पर उतर आयीं हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending