Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी सरकार ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत, अब तक खाते में भेजे गए इतने रुपए

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को पिछले तीन वर्ष में योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने वर्ष 2020-21 में नुकसान झेल रहे 8 लाख 57 हजार 937 किसानों के लिए 415.45 करोड़ रुपये जारी किए हैं जिनमें से अभी तक 301.54 करोड़ 54 रुपये किसानों के खाते में भेजा जा चुका है।

योगी सरकार ने इसके पहले वर्ष 2018-19 में योगी सरकार ने तीन लाख 84 हजार 113 किसानों को दो अरब 12 करोड़ 76 लाख रुपये, इसके बाद 2019-2020 में एक लाख 79 हजार 536 किसानों को छह हजार 431 लाख रुपये राहत के रूप में भेजे थे।

सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम पिछले तीन वर्षों से लगातार कर रही है। इस बार बाढ़ व भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने इन किसानों की परेशानी को समझने और इसकी भरपाई करने के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित सभी जिलों के अधिकारियों से पीड़ितों किसानों का सर्वे करके उनको तत्काल राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी का परिणाम रहा कि शासन-प्रशासन ने तत्काल इन किसानों को राहत राशि पहुंचाई।

सरकार प्रदेश के अन्‍नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम कर रही है। पिछले दिनों बाढ़ व भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद सरकार ने फसल नुकसान का आंकलन कर किसानों के लिए राहत पैकेज जारी किया था। सितम्बर और अक्टूबर की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से करीब 44 जनपदों के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था । इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने पीडि़त किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने का ऐलान किया था। सरकार ने अभी तक साढ़े आठ लाख से अधिक किसानों को मुआवजा देने का काम किया है। यह मुआवजा राशि जिला कोषागार से सीधे किसानों के बैंक खाते (डीबीटी) में ट्रांसफर की जा रही है। सरकार राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending