Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस खतरनाक बीमारी का शिकार हुए फेमस सिंगर हनी सिंह और बदल गया चेहरा, देखें तस्वीरें

Published

on

Loading

मुंबई। यो यो हनी सिंह। भारतीय म्यूजिक इंड्स्ट्री का वह नाम जिसे भारत का लगभग हर युवा जानता है। भारत में रैप को नई उचाईंयों तक पहुंचाने का श्रेय हनी सिंह को ही जाता है।

आज हनी सिंह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी का जन्म 1983 को होशियारपुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी ने संगीत की शिक्षा यूके के ट्रिनीटी स्कूल से ली है।

संगीत सीखने के बाद हनी सिंह भारत लौट आए और दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना ‘लक 28 कुड़ी दा’ गया था।

ये गाना भी सुपरहिट रहा था। हनी के गानों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपने गाने के बीच-बीच में यो-यो हनी सिंह जरूर बोलते हैं।

बहुत कम समय में हनी सिंह ने बॉलीवुड में वह मुकाम  हासिल कर लिया जिसे पाने के लिए बॉलीवुड सिंगर्स तरसते हैं। अपने करियर में हनी ने शाहरुख, सैफ, सलमान और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए हैं।

इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। उनके रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आने लगीं।

कहा जाने लगा कि हनी सिंह को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन करते हुए सही वजह बताई।

 

हनी सिंह ने कहा, ‘मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।’

बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे वो बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending