Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर फिर छाया डांसिंग अंकल का जादू, स्टेप्स देखकर रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

भोपाल। ‘आपके आ जाने से…’ गाने पर डांस कर मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिग अंकल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर डांसिग अंकल का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में डब्बू अंकल जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बहुत कम ही समय में तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

बता दें कि संजीव श्रीवास्तव को ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार की शादी में जमकर नाचे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद संजीव रातोंरात स्टार बन गए।

नए वीडियो सॉन्ग को संयुक्त अरब अमीरात के संगीतकार और निर्माता जसीम ने भारतीय गायक बेनी दयाल के साथ मिलकर शूट किया है। इस गाने को ‘चाचा नाच’ शीर्षक दिया गया है। आजकल यह गाना लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

आपको बता दें कि डांसिंग का वीडियो वायरल होते ही संजीव श्रीवास्तव की जिंदगी एकदम से बदल गई। उन्हें बॉलीवुड से भी कई ऑफर्स मिले। मुंबई में संजीव श्रीवास्तव को सुनील शेट्टी, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, गोविंदा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों से मिलने का मौका मिला।

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर श्रीवास्तव के लिए एक संदेश पोस्ट किया था। शिवराज सिंह चौहान डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव से मिले भी थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending