Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यश भारती से आज सम्मानित होंगे 46 विभूति

Published

on

यश भारती सम्मान समारोह 21 मार्च को

Loading

यश भारती सम्मान समारोह 21 मार्च को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार यानी 21 मार्च को डॉ. नरेश त्रेहन, विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, अशोक चक्रधर व सुरभि रंजन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुके 46 लोगों को यश भारती सम्मान से नवाजेंगे। 

वहीं संगीतकार समीर और वीरता के लिए अंजलि मिश्रा को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 10:30 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव के अलावा संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमारी कोरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगी।

प्रदेश की संस्कृति सचिव अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि इन महान विभूतियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश के गौरव को विश्व के कोने-कोने में आलोकित किया है। यश भारती सम्मान पाने वाले व्यक्तियों को 11-11 लाख रुपये तथा अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली विभूतियांे को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending