अन्तर्राष्ट्रीय
128 बरस की है दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, जानिए क्या है इनकी लंबी उम्र का राज
क्या आप भरोसा करेंगे कि कोई 128 बरस तक जिंदा रह सकता है। रूस के चेचेन्या इलाके में रहने वाली एक महिला कोकू इस्तांबुलोवा के बारे में प्रशासन ने दावा किया है कि उनकी उम्र इस समय 128 बरस की है और आने वाली 1 जून को वह 129 बरस की हो जाएंगी। उनकी उम्र का अंदाजा उनके पास मौजूद दस्तावेजों से लगाया गया है जिसमें उनकी पैदाइश 1 जून 1889 लिखी गई है। भारत में इस साल जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
लेकिन कोकू अपनी इस लंबी उम्र से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि मेरी पूरी जिंदगी दुखों में कटी है, मेरी जिंदगी मेरे लिए एक सजा से ज्यादा कुछ नहीं है। जब उनसे उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया तो कोकू ने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं अब तक कैसे जिंदा हूं। यह तो ईश्वर की इच्छा है। मैं देखती हूं कि लोग स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए कसरत करते हैं, खेलकूद में हिस्सा लेते हैं, खास चीजें खाते हैं लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। अधिक पूछने पर कोकू ने बताया कि उन्हें मीट खाना पसंद नहीं है लेकिन दही बहुत पसंद है।
स्थानीय पेंशन फंड ने दावा किया है कि रूस में इस समय 110 बरस से ऊपर के 37 लोग जीवित हैं। ये सभी लोग उसी क्षेत्र के निवासी हैं जिसमें कोकू रहती हैं। कोकू की उम्र भले ही 128 बरस हो लेकिन वह अपने सारे कामकाज खुद करती हैं, बस उनकी नजर जरूर कमजोर होती जा रही है। उनकी कई संतानों की मृत्यु हो चुकी है। हाल ही में उनकी बेटी तमारा की मौत पांच साल पहले 104 की उम्र में हुई है।
अपने जीवनकाल में कोकू ऐतिहासिक घटनाओं की गवाह रही हैं। जब वह 27 साल की थीं उस समय रूस में क्रांति हुई थी और जार को राजगद्दी छोड़नी पड़ी थी। जब कोकू 55 बरस की हुईं उस समय दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति हुई। फिर उन्होंने चांद पर इंसान का कदम रखना देखा, रूस के विघटन की साक्षी बनीं। पर कोकू को अब और जीने में कोई रुचि नहीं है।
इसे जानकर लगता है कि लंबी उम्र कोई सुखद अनुभव नहीं है। आपको याद होगा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक वैज्ञानिक ने 104 वर्ष की उम्र में स्विट्जरलैंड जाकर इच्छा मृत्यु के जरिए अपने प्राण दे दिए थे।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने आईएमएफ के सामने एक बार फिर भीख का कटोरा आगे कर दिया है। पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात कर उनसे नए ऋण कार्यक्रम पर चर्चा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा कि पीएम शहबाज की मुलाकात रियाद में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई।
रियाद में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक बैठक से इतर शरीफ ने तीन अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था (एसबीए) हासिल करने में पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक जॉर्जीवा का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तान ने पिछले साल जून में तीन अरब अमेरिकी डॉलर का आईएमएफ कार्यक्रम हासिल किया था। पाकिस्तान मौजूदा एसबीए के इस महीने समाप्त होने के बाद एक नई दीर्घकालिक विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) की मांग कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के नुसार, “दोनों पक्षों ने पाकिस्तान के लिए एक अन्य आईएमएफ कार्यक्रम पर भी चर्चा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पिछले वर्ष से हासिल लाभ समेकित हो और आर्थिक वृद्धि सकारात्मक बनी रही।’’ शरीफ ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि इस्लामाबाद जुलाई की शुरुआत तक नए कार्यक्रम पर कर्मचारी स्तर का समझौता हासिल कर सकता है। यदि पाकिस्तान को यह मदद मिल गई तो उसको आईएमएफ की ओर से यह 24वीं सहायता होगी।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह